spot_img

90 पटवारियों का ट्रांसफर, कार्यों की समीक्षा के बाद कलेक्टर ने जारी की लिस्ट

HomeCHHATTISGARH90 पटवारियों का ट्रांसफर, कार्यों की समीक्षा के बाद कलेक्टर ने जारी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले (DURG NEWS) में 90 पटवारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के आदेश के मुताबिक 90 पटवारियों का हल्का बदला दिया गया है। आदेश के मुताबिक पाटन में 34, दुर्ग में 27, धमधा में 29 पटवारियों का ट्रांसफर किया गया है। कलेक्टर ने समीक्षा के बाद ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इस आदेश से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

भैयाजी यह भी देखे: Corona Update: 24 घंटे में 3.17 लाख नए केस, 491 की मौत

सीएम ने दिए थे सख्ती के निर्देश

राज्य शासन ने हाल ही में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर प्रशासनिक सख्ती लाने के निर्देश दिए थे। समीक्षा कर कार्य के सुचारू संचालन की जानकारी देने का निर्देश शासन ने दिया था। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने सभी एसडीएम को राजस्व के काम में सख्ती करने के निर्देश दिए थे। इसके पहले कलेक्टर सभी तहसीलों में राजस्व कार्यों की स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं।

कलेक्टर ने एसडीएम को दिए थे निर्देश

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदारों से लंबित प्रकरणों और लोगों के आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली थी। इसके बाद कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया था कि वह हल्कों के कार्यों की समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट दें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों के राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण पर अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी को देखते हुए कलेक्टर ने एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पटवारियों के हल्के बदल दिए हैं।