spot_img

बुली बाई ऐप: मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार, इंजीनियरिंग छात्र पर भी कसा शिकंजा

HomeNATIONALबुली बाई ऐप: मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार, इंजीनियरिंग छात्र पर भी कसा...

मुंबई। देश भर में चर्चा का विषय बने बुली बाई ऐप (BULLY BYE APP) प्रकरण में मुंबई पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले की मुख्य आरोपी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र विशाल कुमार को गिरफ्तार किया था। अदालत ने विशाल कुमार को 10 जनवरी तक मुंबई पुलिस की हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी महिला को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। इस महिला को गिरफ्तार करने के बाद अब मुंबई (BULLY BYE APP) ले जाने की तैयारी है।

भैयाजी ये भी देखे : पुलवामा में सुरक्षाबलों को सफलता, तीन दहशतगर्दों को किया ढेर

अपलोड करने और उनकी नीलामी करने का आरोप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस महिला पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करने और उनकी नीलामी (BULLY BYE APP) करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक इस महिला ने ही बुली बाई ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करने के साथ उनकी बोली भी लगाई थी। गिरफ्तार महिला को रिमांड के लिए जल्द ही उत्तराखंड कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला और इंजीनियरिंग छात्र की गिरफ्तारी दो अलग-अलग जगहों से की गई है, मगर मजे की बात यह है कि दोनों एक-दूसरे को बखूबी जानते हैं।

उत्तराखंड से महिला की गिरफ्तारी

बुली बाई ऐप इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इस ऐप को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। इस ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की छवि खराब करने की बात उजागर होने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में सक्रियता बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को इस मामले में बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार को गिरफ्तार किया था।

इस छात्र को अदालत की ओर से मुंबई पुलिस की हिरासत में भेजा जा चुका है। अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि विशाल और गिरफ्तार की गई महिला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे और एक-दूसरे को जानते थे। फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए उनका लगातार एक-दूसरे से संपर्क बना हुआ था।