spot_img

दिल्ली में लॉकडाउन का खतरा, 24 घंटे में सामने आए 4100 नए केस

HomeNATIONALदिल्ली में लॉकडाउन का खतरा, 24 घंटे में सामने आए 4100 नए...

दिल्ली। देश में कोरोना (CORONA) के खौफ के बीच नए साल का आगाज हुआ। अब नए साल के दो दी दिन गुजरे हैं कि कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी गई हैं।

हरियाणा के बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान सरकार ने भी एक तरह से अघोषित लॉकडाउन लगा दिया गया है। ताजा खबर राजधानी दिल्ली से आ ही है। यहां एक बार फिर लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा है। पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना केस में तेज उछाल देखते हुए 4100 केस दर्ज किए गए हैं।

भैयाजी ये भी देखे : सेंट्रल रेलवे का 24 घंटों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

इससे पहले हरियाणा में 12 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। साथ ही आम जनता से जुड़ी नई पाबंदियां (CORONA) लगा दी गई हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मुताबिक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत में मॉल और बाजार शाम 5 बजे तक बंद हो जाएंगे। सार्वजनिक परिवहन, होटल, रेस्तरां, मॉल, अनाज मंडियों में प्रवेश करने की अनुमति केवल उन्हीं लोगों को है, जिनको वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र से लगातार खबर आ रही है कि उद्धव ठाकरे सरकार लॉकडाउन पर विचार कर रही है। दिल्ली, केरल, तमिनलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना ऐसा ही राज्यों की लिस्ट में शामिल हैं।

राजस्थान में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने रविवार को संक्रमण के और प्रसार को रोकने के लिए नए दिशानिर्देश लागू किए। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, जयपुर में सरकार और निजी स्कूलों को 3 जनवरी से 9 जनवरी 2022 तक कक्षा 1 से 8 तक के लिए बंद कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार ने लागू किया ये नियम

हरियाणा सरकार ने शनिवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत सहित पांच जिलों में कई प्रतिबंधों की घोषणा की। ये पाबंदियां रविवार सुबह 5 बजे से लागू हो गई। पाबंदियां 12 जनवरी सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगी। इन पांच जिलों के सभी सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स इन 10 दिनों तक बंद रहेंगे। खेल परिसर, स्वीमिंग पूल भी बंद रहेंगे। कार्यालय 50 फीसदी की उपस्थिति के साथ काम करेंगे जबकि मॉल और बाजारों को शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति है। सरकार के आदेश में कहा गया है कि बार और रेस्तरां को 50% बैठने की क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति है।

कोरोना की रोकथाम, सख्त हुए राज्य

कोरोना (CORONA)  के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। भारत में एक दिन में 10,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं जो 33 दिनों में सबसे अधिक है। सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरे को लेकर आगाह किया है। ये राज्य हैं – दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और झारखंड। वहीं अधिकांश राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे घर में रहकर ही नया साल मनाएं। नाइट कर्फ्यू लगाने वाले नए राज्यों में हरियाणा और पुड्डुचेरी भी शामिल हो गए हैं।