spot_img

ट्विनसिटी में आधी रात होगा नववर्ष का जश्न, मैत्रीबाग में भी तैयारी पूरी

HomeCHHATTISGARHट्विनसिटी में आधी रात होगा नववर्ष का जश्न, मैत्रीबाग में भी तैयारी...

भिलाई। गुजरते साल को बिदा करने और नए साल के स्वागत के जश्न के लिए टिवन्‌सिटी (BHILAI NEWS) तैयार है। शुक्रवार को साल के अंतिम दिन शाम से देर रात तक शहर के विभिन्ना स्थानों पर जश्न मनाया जाएगा।

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए और प्रशासन के नियमों में कड़ाई की वजह से नववर्ष के तमाम आयोजन सीमित तौर पर ही होंगे। वहीं दूसरी ओर भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित मैत्रीबाग (BHILAI NEWS)  में भी एक जनवरी के दिन उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारी कर ली गई है। यहां संगीत का भी इंतजाम भी किया गया है। दोपहर से शाम छह बजे तक संगीत की महफिल सजेगी। वहीं जू में शेर सहित अन्य जानवरों का दीदार किया जा सकेगा। कोरोना गाइड लाइन का पालन करने पर ही प्रवेश मिलेगा।

भैयाजी ये भी देखे : फर्जी आईपीएस अफसर गिरफ्तार, कर्मचारियों को दिखा रहा था रसूख

20 सुरक्षा कर्मियों को भी व्यवस्था में लगाया गया

बीएसपी के उदयानिकी विभाग द्वारा संचालित मैत्रीबाग साल के पहले दिन इस बार आम पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। बीते साल कोरोना की वजह से यह बंद था। अनुमान है कि नए वर्ष के पहले दिन 30 हजार से ज्यादा पर्यटकों पहुंचेंगे। यहां आक्रेस्ट्रा संगीत की व्यवस्था की गई है। स्थानीय कलाकार गीत-संगीत से अपनी प्रस्तुति देंगे। पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए मेनगेट पर ही पर्यटकों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। हर पर्यटकों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। मैत्रीबाग में कुल 15 टिकट काउंटर बनाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस के 60 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। मैत्रीबाग के 20 सुरक्षा कर्मियों को भी व्यवस्था में लगाया जाएगा।

लोग सादगी से मनाने पर दे रहे है जोर

शहर के कई स्थान पर नव वर्ष का आयोजन (BHILAI NEWS)  भी नहीं हो रहा है। जबकि जहां हो रहा है वहां भी शहरवासी कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सीमित स्तर पर ही कार्यक्रम कर रहे हैं। ताकि ज्यादा भीड़ से बचा जा रहे और आपस में ही नववर्ष की खुशी बांटी जा सके। घर में भी लोगों के द्वारा आयोजन की तैयारी है।

इंटरनेट मीडिया को दे रहे महत्व

शहर वासियों ने नव वर्ष के आयोजन (BHILAI NEWS)  में उपस्थित होने के बजाए अपनों को वर्चुअल माध्यम से बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं। लोग इंटरनेट मीडिया के द्वारा विभिन्ना सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म पर ही नववर्ष का वीडियो, इमोजी, पिक्चर प्रेषित कर बधाई दे रहे हैं। वहीं बीते वर्ष में हुई भूलचूक के लिए संदेशों के माध्यम से ही माफीनामा भी पेश कर रहे हैं। इसके अलावा संदेश भी भेज रहे हैं।