spot_img

गलन वाली ठंड से राहत, घने कोहरे से मैदानी इलाकों में बढ़ने लगी आफत

HomeNATIONALगलन वाली ठंड से राहत, घने कोहरे से मैदानी इलाकों में बढ़ने...

दिल्ली। देश के मैदानी इलाके में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों में शीतलहर, पाला और सर्द हवाओं (MAUSAM NEWS)  से थोड़ी राहत जरूर मिली है। शुक्रवार 24 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ देश के पहाड़ी भागों में बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (MAUSAM NEWS) के अनुसार, यह विक्षोभ बहुत मजबूत नहीं है। बावजूद इसके पहाड़ी और मैदानी इलाकों के मौसम में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव आया है। हवाओं की दिशा बदली है।

भैयाजी ये भी देखे : अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के तक लोगों को शीतलहर से राहत मिली है। बीते 24 घंटों के भीतर जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश हुई है। वहीं, दक्षिणी राज्यों में कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, आने वाले समय में भी ऐसे किसी बदलाव की संभावना नहीं है। उत्तर भारत के मौसमी पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटों में एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। जिसके बाद 26 दिसंबर को पर्वतीय भागों में मौसमी बदलाव देखने को मिलेंगे।

हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती

मौसम विभाग (MAUSAM NEWS) के अनुसार, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के कुछ इलाकों तथा हिमाचल प्रदेश में 24 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई जा रही है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, चमोली और उत्तरकाशी के इलाकों में ठीक वैसे ही हिमाचल के लाहौल स्पीति और कुल्लू-मनाली में भी हल्की बारिश या हिमपात देखने को मिल सकता है। अब बात अगर मैदानी इलाकों की करें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के पूर्वी पश्चिमी हिस्सों, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार 24 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

देश के पूर्वोत्तर के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में हल्की वर्षा हो सकती है। मेघालय में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। असम और त्रिपुरा पूरी तरह शुष्क रहेगा। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ मौसम रहेगा। राजस्थान की तरफ से आने वाली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जाएगा। हालांकि आने वाले दिनों में देश के इस मध्य भाग में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। महाराष्ट्र में भी मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। दक्षिण में, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। कोई बड़ा बदलाव फिलहाल देखने को नहीं मिल रहा है।