spot_img

चित्रसेन साहू दोनों कृत्रिम पैर से दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर लहराएंगे तिरंगा

HomeCHHATTISGARHचित्रसेन साहू दोनों कृत्रिम पैर से दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची...

रायपुर। पर्वतारोही चित्रसेन साहू (Chitrasen Sahu) का एक और रिकार्ड जल्द ही कायम होने वाला है। वे अब दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने वाले हैं। चित्रसेन ने बताया कि पर्वत एंडीज, जो अर्जेंटीना देश में है, जहां चढ़ाई करने के लिए अपना अभियान नए साल यानी एक जनवरी से शुरू करेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में पांच लाख लोगों को घर बैठे मिला ड्राइविंग लाइसेंस

उल्लेखनीय है कि चित्रसेन (Chitrasen Sahu) के दोनों पैर कृत्रिम है। वह एंडीज पर्वत श्रृंखला की ऊंचाई 6,962 मीटर (22,841 फीट) पर चढ़ाई करेंगे। अभियान की शुरुआत एक जनवरी से की जा रही है, जहां 20 जनवरी को एंडीज पर्वत में भारत का तिरंगा लहराएंगे और मुफ्त पालीथिन का संदेश देंगे। बता दें कि इससे पहले चित्रसेन यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस, माउंट किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप और माउंट कोजिअसको आस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत को फतह कर चुके है।

लक्ष्य- सात महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह करना

चित्रसेन (Chitrasen Sahu) ने बताया कि एक ट्रेन हादसे के कारण दोनों पैर गंवा दिए। इसके बाद सोच लिया कि दिव्यांग लोगों की आवाज बनना है। उनको काम के लिए प्रेरित करना है। तब से पर्वतारोही के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य विश्व के सात महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करूं। चित्रसेन अपने अभियान में प्लास्टिक फ्री का संदेश भी देते हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन और मोर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उन्होंने बताया कि अभी मेरा अगला अभियान चौथा महाद्वीप है। बता दें कि चित्रसेन साहू छत्तीसगढ़ के ब्लेड रनर के रूप में विख्यात है। वह मूलत: बालोद जिले के रहने वाले हैं।