spot_img

Share Market में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, रिलायंस इंडस्ट्रीज को घाटा

HomeINTERNATIONALBUSINESSShare Market में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, रिलायंस इंडस्ट्रीज को घाटा

मुंबई। शेयर बाजार (Share Market) में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज़ हुई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रवैय्ये के चलते और विदेशी कोष की निरंतर निकासी के बीच बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज़ की है।

भैयाजी ये भी देखे : TET 2022 : 9 जनवरी को परीक्षा, 19 दिसंबर तक कर…

इस गिरावट में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर के घाटे में चले गए। सुबह 10:50 के आसपास बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक गिर गया था।

इस दौरान इंडेक्स 704.02 अंक या 1.22% गिरकर 57,197.12 के स्तर पर था. वहीं, निफ्टी भी 225.80 अंक या 1.31% गिरकर 17,022.60 के लेवल पर आ गया था। हालाँकि शेयर बाजार में आज सेंसेक्स हरे निशान पर खुला, वहीं निफ्टी में भी कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई।

सेंसेक्स 120.49 अंक या 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 58,021.63 के स्तर पर खुला। एनएसई का निफ्टी भी 27.60 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी लेकर 17,276 के स्तर पर खुला।

Share Market में गुरूवार को मिली थी बढ़त

शेयर बाजार (Share Market) में ज़ारी गिरावट गुरुवार को थमा था। गरुवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।

भैयाजी ये भी देखे : कोरोना अपडेट : 7 हज़ार नए मरीज़, 136 करोड़ के नज़दीक…

हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद गुरुवार को सेंसेक्स 113.11 अंक की बढ़त के साथ 57,901.14 के स्तर पर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 29 अंक की तेजी लेकर 17,248.40 के स्तर पर बंद हुआ था।