spot_img

बेरोजगार डॉ. रमन को झूठ की नीली चिड़िया उड़ाने का नया शौक : मरकाम

HomeCHHATTISGARHबेरोजगार डॉ. रमन को झूठ की नीली चिड़िया उड़ाने का नया शौक...

रायपुर। पीसीसी चीफ मरकाम (MOHAN MARKAM) ने कहा कि सत्ता हाथ से जाने के सदमें से तीन साल बाद भी बाहर नहीं निकल पाए बेरोजगार रमन सिंह को अब ट्वीटर पर रोज-रोज झूठ की नीली चिड़िया उड़ाने का नया शौक लग गया है।

भैयाजी ये भी देखे : धान खरीदी 19 लाख मीट्रिक टन के पार, 2 लाख टन के साथ राजनांदगांव आगे

कांग्रेस सरकार के जनहित के कार्यों और मुख्यमंत्री बघेल की बढ़ती लोकप्रियता से डॉ. रमन सिंह कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिये झूठे और मनगढ़त आरोपों का सहारा लेने लगे है। कभी बुनकरों को काम नहीं देने का गलत आरोप लगाते है, कभी स्व सहायता समूह से रेडी-टू-इट का काम छीनने का भ्रम फैलाते है तो कभी प्रदेश में धर्मांतरण की अफवाह फैलाते है। यही नहीं डॉ. रमन अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने अपने गृह नगर कवर्धा की सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने से भी पीछे नहीं हटते।

किसानों में भ्रम फैला रहे

मोहन मरकाम (MOHAN MARKAM)  ने कहा कि प्रदेश में रेडी-टू-इट के वितरण का काम महिला स्व-सहायता समूह के पास ही है तथा सभी शासकीय खरीदी का काम पारंपरिक बुनकरों से ही करवाया जा रहा है। रमन सिंह मंडी टैक्स के नाम पर किसानों में भ्रम फैला रहे। मंडी टैक्स स्वयं रमन सिंह सरकार के समय से लागू है, वर्तमान में केवल उसकी दरों में मामूली संशोधन किया गया है। रमन सिंह झूठा भ्रम फैला रहे कि मंडी टैक्स किसानों से लिया जायेगा जबकि हकीकत में मंडी टैक्स किसानों से नहीं व्यापारियों से लिया जायेगा।

किसानों के हित की रक्षा

पीसीसी चीफ मरकाम (MOHAN MARKAM)  ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की केंद्र में भाजपा सरकार है जिसने देश भर की मंडी की व्यवस्थाओं को खत्म करने के लिए तीन काले कृषि कानून लेकर आई थी। जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने मंडी संशोधन विधेयक लाकर किसानों के हित की रक्षा की। वह अलग विषय है कि राज्य सरकार के मंडी संशोधन विधेयक को 1 साल से राज्यपाल महोदय जी के द्वारा अध्ययन के नाम से रोका गया जो न्यायोचित नहीं है।