spot_img

तटीय भागों में आज बरसेगी ‘आफत की बारिश’, मैदान में लुढ़कने लगा पारा

HomeNATIONALतटीय भागों में आज बरसेगी 'आफत की बारिश', मैदान में लुढ़कने लगा...

दिल्ली। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के क्षेत्रों पर लगातार काले घने बादल (mausam) छाए हुए हैं। इस वजह से इन राज्यों में भारी वर्षा देखने को मिल रही है। नागपट्टनम और चेन्नई के आस-पास के उत्तरी तटवर्ती इलाकों में बीते 24 घंटों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।अधिकतर हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।

लेकिन, ये हालात अभी तक ही नहीं हैं आने वाले दिनों में भी ऐसी ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में एक निम्न दबाव का सिस्टम तैयार हो रहा है, वह अगले 48 घंटों में और गंभीर हालात पैदा कर सकता है। ये भी संभव है कि शायद वो किसी और तरफ मुड़ जाए। भारतीय मौसम विभाग (mausam)का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र और गुजरात सहित मध्य भारत में आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिल सकते हैं।

भैयाजी ये भी देखे : शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना यही वो राज्य है, जो ज्यादा बारिश की वजह से लंबे समय से खासे प्रभावित रहे हैं। मौसम विभाग (mausam) की मानें तो अगले 24 घंटों में भी इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। खासकर, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय भाग रविवार 28 नवंबर को मूसलधार बारिश के कहर को झेलेंगे। इस वजह से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें अभी ख़त्म नहीं होंगी, बल्कि बढ़ेंगी। मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि ‘ला लीना’ के बावजूद इतिहास को धता बताते हुए इतनी ज्यादा बरसात देखने को मिल रही है।

कोंकण-गोवा में भी होगी बारिश

दक्षिणी राज्यों के लिए दिसंबर भी कोई सामान्य नहीं रहने वाला है। केरल जो अभी कुछ दिनों से शांत था वहां 28 नवंबर को एक बार फिर बारिश का दीदार होने वाला है। कोच्चि से लेकर त्रिवेंद्रम सहित उत्तरी क्षेत्रों में मूसलधार बारिश का पूर्वानुमान है। इन राज्यों में सिर्फ बारिश ही लोगों को प्रभावित नहीं करेगा, बल्कि बिजली चमकने और तेज हवाओं को भी झेलना होगा। रायलसीमा, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। न सिर्फ बंगाल की खाड़ी बल्कि अरब सागर से चलने वाली हवाओं के साथ नमी देश के अन्य राज्यों की तरफ भी बढ़ेंगे। इसलिए 28 नवंबर को महाराष्ट्र के तटवर्ती क्षेत्र और कोंकण-गोवा में भी वर्षा होगी।

बारिश की संभावना

अगले 24 घंटों में मुंबई, पुणे, पालघर सहित तटवर्ती क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि, विदर्भ और मराठवाड़ा में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बादल देखे जा सकते हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तापमान गिरने लगा है। इसकी वजह हवा में नमी और मध्यम गति की हवाएं हैं। आने वाले समय में हवाओं का रुख तेजी से बदलने वाला है जिससे राजस्थान, पश्चिमी यूपी, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में ठिठुरन वाली सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, प्रदूषण का स्तर गिरा है, बावजूद सेहत के लिए अब भी तय मानक से ज्यादा बुरी स्थिति में है।