spot_img

देश और छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया : मोहन

HomeCHHATTISGARHBASTARदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का...

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश में मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई के खिलाफ पदयात्रा की जा रही है। जैजैपुर विधानसभा के हसौद में जन जागरण पदयात्रा में पंहुचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम (MOHAN MARKAM) ने ग्राम कैथ से सभा स्थल हसौद मंडी प्रांगण तक पदयात्रा की। उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा किए। उनका जगह जगह स्वागत और उन्हें धान व सब्जियों से तौला गया।

भैयाजी ये भी देखे : निकाय चुनाव की तैयारी और समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस की बैठक 25 को

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम (MOHAN MARKAM) ने सभा में हजारों जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष हुंकार भरते हुवे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के महंगाई के विरोध में हाथ खड़े करके हजारों-हजार लोगों ने जनविरोधी केंद्र की भाजपा सरकार उखाड़ने का लिया संकल्प लिया है। जनता जनार्दन का यह समर्थन देख मैं दावे से कह रहा हूं कि विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (MOHAN MARKAM) ने जन जागरण यात्रा के दौरान मिठाई के डिब्बे में मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई से त्रस्त जनता को निःशुल्क सब्जी वितरण किया। प्रातः काल प्रभातफेरी में भी शामिल हुए।