spot_img

राजनांदगांव : चिटफंड निवेशकों को राहत, सीएम भूपेश ने लौटाए 2 करोड़ 46 लाख रूपए

HomeCHHATTISGARHराजनांदगांव : चिटफंड निवेशकों को राहत, सीएम भूपेश ने लौटाए 2 करोड़...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि उनको वापस लौटाई है। यह राशि चिटफंड कंपनियों के कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी से प्राप्त की गई है। इससे पहले राजनांदगांव में 16796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख रूपये वापस किये गए थे।

भैयाजी ये भी देखे : पेट्रोल डीजल के वैट पर कटौती पर भाजपा ने साधा निशाना,…

आज वापस की गई 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि को मिलाकर राजनांदगांव जिले में अब तक 9 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि निवेशकों को वापस लौटाई जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में कलेक्टर राजनांदगांव तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि राजनांदगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पटवारियों के माध्यम से चिटफंड कंपनियों की संपत्ति का पता लगाने व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। चिटफण्ड कंपनियों के निवेशकों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 300 कंपनियों का विवरण तैयार किया गया है, जिसे जांच के लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय को भेजा गया है।

भैयाजी ये भी देखे : CGPSC : अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, इस पद पर…

जिसके अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम घोटिया में चिटफण्ड कंपनी शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की कुल 9.72 एकड़ भूमि को कुर्की करने अंतःकालीन आदेश पारित कर विशेष न्यायालय (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) को अंतिम आदेश के लिए प्रस्तुत किया गया है। चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क कर नीलामी से 2 करोड़ 46 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं, इसे निवेशकों को वापस की जाएगी।