रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक के पूर्व CG Camp Portal का उद्घाटन किया। यह पोर्टल राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मॉनिटरिंग का ऑनलाइन एडवांस प्लेटफॉर्म है।
भैयाजी ये भी देखे : Big Breaking : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 67 नए धान खरीदी केंद्र,…
इस पोर्टल में मुख्य रूप से शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल गोधन न्याय योजना ,मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सीजी ई डिस्ट्रिक्ट, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, नरवा, गरूवा ,घुरवा, बाड़ी योजना की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।
CG Camp Portal के माध्यम से प्राथमिकता वाली योजनाओं की किसी भी जिले की विभिन्न समय अवधि की प्रगति, जिलों की प्रगति का तुलनात्मक आंकलन किया जा सकता है। यह एकीकृत डैशबोर्ड में वास्तविक समय पर राज्य की प्रमुख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी।
इसके माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी का कार्य होगा। आम जनता की शिकायतों के निराकरण के लिए जन शिकायत पोर्टल तैयार किया गया है। जन शिकायत पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है।
भैयाजी ये भी देखे : भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, पेट्रोल डीजल से वैट, स्कूल…
पोर्टल द्वारा रजिस्ट्रेशन कर आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायतों की जानकारी, निदान और मॉनिटरिंग के लिए जिलेवार, विभागवार जानकारी डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज सीजी कैम्प (Chief Minister’s Advanced Monitoring Platform) का उद्घाटन किया गया।
राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के लिए इस एकीकृत डैशबोर्ड का निर्माण किया गया है।@bhupeshbaghel pic.twitter.com/WP4aCx536i
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 22, 2021