spot_img

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 67 नए धान खरीदी केंद्र, आदेश ज़ारी…

HomeCHHATTISGARHBig Breaking : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 67 नए धान खरीदी केंद्र, आदेश...

रायपुर। राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों-कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों 67 नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। मंत्रालय महानदी भवन स्थित खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, पेट्रोल डीजल से वैट, स्कूल…

गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप 1 दिसम्बर 2021 से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। किसान हितैषी नीतियों के तहत लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए किसानों को स्वयं के बारदाने में भी धान बेचने धान खरीदी के पहले दिन से ही अनुमति दी गई है।

भैयाजी ये भी देखे : कांकेर : किराए में रहती थी आधा दर्जन लड़कियां, बाथरूम में फिट किया कैमरा फिर…

इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ढाई लाख से अधिक अतिरिक्त किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन करवाएं हैं। पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 48 हजार हेक्टेयर खेती के रकबा में वृद्धि हुई है। इन तथ्यों के हिसाब से किसानों द्वारा 105 से 107 लाख मीट्रिक टन धान समितियों में विक्रय की संभावना है। इसके लिए बारदाने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारी की जा रही है।