spot_img

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकरणीय में फेरबदल तावड़े होंगे महासचिव

HomeNATIONALभाजपा की राष्ट्रीय कार्यकरणीय में फेरबदल तावड़े होंगे महासचिव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकरणीय में फेरबदल करते हुए कई नए चेहरों को जगह दी गई है। जैसे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को महासचिव नियुक्त किया है। साथ ही बिहार के ऋतुराज सिन्हा और झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव जबकि पश्चिम बंगाल की भारती घोष और कांग्रेस के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता (BJP) बनाया गया है।भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई।

भैयाजी यह भी देखे: मुख्यमंत्री ने किया 11.89 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

आपके बता दे की विनोद तावड़े अभी तक नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों (BJP) की टीम में सचिव के पद पर थे और वह हरियाणा का प्रभार संभाल रहे थे। उन्हें प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।साथ ही भाजपा की बिहार इकाई में पदाधिकारी रह चुके ऋतुराज सिन्हा पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा के पुत्र हैं। आशा लकड़ा रांची की महापौर हैं। भारती घोष भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी हैं। वह 2019 में भाजपा में शामिल हो गई थीं ।