spot_img

मणिपुर में छत्तीसगढ़ के कर्नल विप्लव त्रिपाठी सपरिवार शहीद, सीएम ने जताई संवेदना

HomeCHHATTISGARHमणिपुर में छत्तीसगढ़ के कर्नल विप्लव त्रिपाठी सपरिवार शहीद, सीएम ने जताई...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर राज्य के चुराचंदपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए माओवादी हमले की निंदा की है। इस माओवादी हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए।

भैयाजी ये भी देखे : बस्तर में सड़क निर्माण के लिए तैनात होंगी सेंट्रल फ़ोर्स, CM…

यह घटना आज सुबह उस वक्त घटित हुई, जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बिहांग काय-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे। सियालसी गांव के पास एम्बुस लगाए माओवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें कर्नल त्रिपाठी और उनके परिवार के लोग शहीद हो गए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माओवादी हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हमले में अब तक 7 की मौत

गौरतलब है कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शनिवार को अज्ञात उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए भीषण हमले में असम राइफल्स के एक कर्नल, उनके परिवार के सदस्य और तीन जवान शहीद हो गए।

भैयाजी ये भी देखे : एक्सप्रेस-वे, ओवर और अंडर ब्रिज का काम देखने पहुंचे मंत्री, गोगांव…

पुलिस ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कर्नल के वाहन के चालक को भी गोली मार दी गई, जिससे मरने वालों की संख्या सात हो गई।