spot_img

सूबे में रबी फसल के लिए 600 करोड़ का क़र्ज़ बांटेगी सरकार, बीज-खाद की जाँच भी शुरू

HomeCHHATTISGARHसूबे में रबी फसल के लिए 600 करोड़ का क़र्ज़ बांटेगी सरकार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रबी फसल की खेती के लिए किसानों को रबी सीजन 2021-22 में 600 करोड़ रूपए के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को यह ऋण सहकारी समितियों के माध्यम से बिना ब्याज के प्रदाय किया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखे : Big News : डेंगू के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार एलर्ट,…

रबी सीजन के लिए सहकारी समितियों द्वारा किसानों को ऋण वितरण की शुरूआत कर दी गई है। अब तक किसानों को 54 करोड़ 15 लाख रूपए का ऋण वितरित किया जा चुका है।

इधर कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जा रहे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी जिलों में शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है।

रबी सीजन 2021 में 31 अक्टूबर की स्थिति में बीज के 2 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 8 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

जाँच के लिए भेजे बीज के 132 सैंपल

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी सीजन 2021 में बीज के अब तक 132 नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए हैं, अब तक विभाग को प्राप्त 49 सैम्पल की जांच में से 2 सैम्पल अमानक पाए गए हैं, 83 सैम्पल की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

रासायनिक उर्वरकों की भी जाँच, 8 अमानक

रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए 158 नमूने विभिन्न संस्थानों से लिए गए हैं। जिसमें से 128 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 29 नमूनों की जांच जारी है।

भैयाजी ये भी देखे : बेमेतरा में हुआ सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन, ग्रामीण प्रतिभाओं को…

रासायनिक उर्वरकों के विश्लेषित सैम्पल में से 120 मानक स्तर के तथा 8 अमानक पाए गए हैं। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।