spot_img

रायपुर में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 28 और 29 अक्टूबर को भिड़ेंगे खिलाड़ी

HomeCHHATTISGARHरायपुर में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 28 और 29 अक्टूबर...

 

रायपुर। प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर को रायपुर में किया जाएगा। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पांच संभाग रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा के चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खेल प्रतियोगिताएं कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए संचालित की जाए।

प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर बालक और बालिका वर्ग के लिए आयोजित होगी। पूर्व माध्यमिक स्तर पर बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 100 मीटर, 200 मीटर की दौड़ और 100ग 400 रिले रेस, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, खो-खो और सिर्फ बालिका वर्ग के लिए फुगड़ी की प्रतियोगिता होगी।

इसी प्रकार उच्चतर माध्यमिक स्तर पर बालक और बालिका वर्ग के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ और 100ग400 रिले रेस, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, खो-खो, फुटबाल और व्हालीबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा को निर्देशित किया है कि संभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 26 अक्टूबर तक सम्पन्न कर चयन सूची लोक शिक्षण संचालनालय में प्रेषित की जाए। चयनित संभागीय दल 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक रायपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।