spot_img

आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 :नाइजीरिया का दल दिल्ली पहुंचा, CM बघेल बोले- स्वागत है

HomeCHHATTISGARHआदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 :नाइजीरिया का दल दिल्ली पहुंचा, CM बघेल बोले-...

रायपुर। प्रदेश में 28 अक्टूबर से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (tribal dance festival) के लिए विदेशी कलाकारों का आना शुरू हो गया है। इस समारोह में शामिल होने नाइजीरिया के लोक नर्तकों का पहला दल रविवार को नई दिल्ली पहुंच गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर नाइजीरिया टीम का स्वागत किया है।

भैयाजी ये भी देखे : राष्ट्रीय कवि संगम: 26 जिलो के 110 प्रतियोगियों ने किया श्रीराम का वर्णन, विजेताओं को समाजसेवियों ने दिया पुरस्कार

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आदिवासी नृत्य महोत्सव (tribal dance festival) की तैयारियां हो रही हैं। विभागीय अफसरों के बीच इसको लेकर बैठकों का दौर भी जारी है। अधिकारियों ने बताया, इस महोत्सव के लिए देश के लगभग सभी राज्यों से सहमति मिल चुकी है। 8 देशों ने भी अपने कलाकार भेजने पर सहमति जताई है। इनमें नाइजीरिया, स्वाजीलैंड, युगांडा, माले, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, फिलिस्तीन और सीरिया का नाम शामिल हैं।

दूसरी बार आयोजित हो रहा महोत्सव

छत्तीसगढ़ में दूसरी बार यह वार्षिक नृत्य महोत्सव (tribal dance festival) आयोजित हो रहा है। साल 2019 में आयोजित पहले आदिवासी नृत्य महोत्सव में 6 विदेशी दलों ने अपनी लोक नृत्य शैलियों का रंगारंग प्रदर्शन किया था। उसमें बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, यूगांडा, बेलारूस और मालदीव के कलाकार शामिल हुए थे। 2020 में कोरोना संकट की वजह से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को स्थगित कर दिया गया था।

आदिवासी गहने, कपड़े और खानपान से परिचय का भी मौका

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को विभिन्न जनजातीय समूहों से परिचय कराने के मंच के तौर पर भी प्रस्तुत करने की कोशिश शुरू की है। इसके लिए आयोजन स्थल पर डांस एरिया और स्पीकर लाउंज के अलावा, लाइव शोकेस एरिया, ट्राइबल इंस्पायर्ड एग्जीबिट, शिल्प-ग्राम और फूड-एरिया भी बनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न आदिवासी समुदायों के गहने, परिधान, शिल्प और खानपान प्रदर्शित किए जाएंगे। उनकी खरीदी-बिक्री की भी व्यवस्था होगी।