spot_img

तबादला: 10 जिलों के डीएम बदले, PCS अफसरों का भी ट्रांसफर

HomeNATIONALतबादला: 10 जिलों के डीएम बदले, PCS अफसरों का भी ट्रांसफर

लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले सूबे में तबादला (TRANSFER) एक्सप्रेस चालू हो गई है। पहले 14 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी हुई। चंद मिनट बाद 10 जिलाधिकारियों के ट्रांसफर की भी लिस्ट जारी हो गई है।इसके साथ ही पीसीएस अफसरों के भी बंपर तबादले किए गए हैं। इस तरह योगी सरकार ने 10 जिलों के डीएम को बदल दिया है। कहीं लंबे समय से अयोध्या के डीएम रहे अनुज झा को प्रतीक्षारत में रखा है। महाराजगंज के डीएम उज्जवल कुमार भी प्रतीक्षारत की सूची में हैं।

भैयाजी ये भी देखे : चीन में कोरोना की वापसी, सरकार ने लगा दी ये पाबंदी

PCS अफसरों के भी बम्पर तबादले

PCS नागेंद्र नाथ यादव SDM बलरामपुर से ADM न्यायिक हमीरपुर बनाया गया, PCS मनोज कुमार सागर सिटी मैजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बने हैं। PCS सुभाष चन्द्र प्रजापति ADM मेरठ से ADM FR फरुखाबाद बनाए गए हैं। PCS अमिताभ यादव ADM न्यायिक (TRANSFER) बांदा बनाये गए।

14 IPS अफसरों का भी तबादला

सुधीर कुमार सिंह को SSP आगरा, अनुराग आर्य एसपी आजमगढ़, आकाश तोमर एसएसपी सहारनपुर, अनुराग वत्स एसपी बाराबंकी, दिनेश त्रिपाठी एसपी उन्नाव,अंकुर अग्रवाल एसपी चंदौली, राजेश कुमार-6 सिटी मैजिस्ट्रेट पीलीभीत बने, PCS राकेश सिंह ADM उन्नाव एडीएम वित्त बाराबंकी बने, PCS संतोष सिंह ADM FR गोंडा एडीएम वित्त बरेली बने, PCS अरविंद सिंह ADM FR शामली एडीएम चित्रकूट (TRANSFER)  बनाए गए।