spot_img

यूपी चुनाव: चुनावी तैयारियों पर प्रियंका की बैठक, महिलाओं से करेंगी मुलाक़ात

HomeNATIONALयूपी चुनाव: चुनावी तैयारियों पर प्रियंका की बैठक, महिलाओं से करेंगी मुलाक़ात

लख़नऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Up Election 2022) के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने यूपी में डेरा डाल रखा है। सोमवार देर शाम एक बार फिर प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचीं।आज वह पीसीबी मुख्यालय पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। प्रियंका गांधी आज दोपहर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखेंगी और योगी सरकार पर हमला बोल सकती हैं।

भैयाजी ये भी देखे : भारत में गहराया बिजली संकट, अब देश ने कतर से मांगी गैस

प्रत्याशियों के चयन पर मंथन

लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी को रिसीव करने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी समेत तमाम नेता पहुंचे। इसके बाद प्रियंका एयरपोर्ट से रात्रि विश्राम के लिए कौल हाउस पहुंची। आज प्रियंका गांधी कई बैठकें करेंगी। यूपी विधानसभा चुनाव (Up Election 2022)) तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों के चयन पर भी मंथन करेंगी। कांग्रेस  इसी महीने के आखिरी तक अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

महिला नेताओं, कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

प्रियंका गांधी चुनाव (Up Election 2022) से पहले पार्टी से महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए प्लान तैयार किया है। उसी के तहत आज कांग्रेस महासचिव महिला कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और विधानसभा चुनाव को लेकर उनसे बात करेंगी। इसके लिए उन्होंने पार्टी की महिला नेताओं को जिम्मेदारी सौंप रखी है। आज दोपहर 1:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लखीमपुर हिंसा, शाहजहांपुर में वकील की हत्या और किसानों के मुद्दे को लेकर योगी सरकार को भी घेर सकती हैं।