spot_img

पत्थलगांव घटना: मृतक के परिजनाें काे राज्य सरकार दे 50 लाख मुआवजा: डॉ रमन सिंह

HomeCHHATTISGARHपत्थलगांव घटना: मृतक के परिजनाें काे राज्य सरकार दे 50 लाख मुआवजा:...

रायपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव में भी ठीक लखीमपुर खीरी जैसी घटना हुई है। इस घटना काे लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (DR. RAMAN SINGH) ने कहा, प्रदेश सरकार को इस मामले में जशपुर एसपी को तत्काल हटाना चाहिए और मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा देना चाहिए।

भैयाजी ये भी देखे : सीएम बघेल ने दबाया रिमोट, धू-धू कर जला रावण का पुतला

डॉ. रमन सिंह (DR. RAMAN SINGH) ने कहा, पत्थलगांव की घटना एक दिल दहला देने वाली घटना है। एक गांजा तस्कर की गाड़ी आती है और लोगों को रौंदकर चली जाती है। घटना में एक भी पुलिस का कर्मी वहां नहीं दिखा। असामाजिक तत्वों का हौसला प्रदेश में बढ़ते जा रहा है, इसका एक उदाहरण है यह घटना की किस तरह से असामाजिक तत्व भीड़ को कुचल सकते हैं।

डॉ. रमन सिंह (DR. RAMAN SINGH) ने कहा, मेरा ऐसा मानना है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस घटना तो तत्काल संज्ञान में लेना चाहिए। वे उप्र के लखीमपुर जा सकते हैं, तो यहां भी जाएं और मृतक के परिवार से मिलकर उनके दुख में सहभागी बने। उन्होंने घायलों को दस लाख का मुआवजा देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा, जो गंभीर रुप से घायल हैं उनको तत्काल रायपुर के एम्स अस्पताल लाकर भर्ती कराया जाए।