spot_img

Video : राजेश मूणत ने IG सिन्हा को दी चुनौती, कहा-वर्दी त्याग नेतागिरि कर लो…

HomeCHHATTISGARHVideo : राजेश मूणत ने IG सिन्हा को दी चुनौती, कहा-वर्दी त्याग...

रायपुर। कवर्धा में हुए संप्रदायिक हंगामें के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए।

भैयाजी ये भी देखे : कवर्धा विवाद : कृषि मंत्री रवींद्र चौबे बोले, चूक हुई…शांति व्यवस्था…

कवर्धा पुलिस के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के आला नेताओं के खिलाफ दर्ज अपराध और दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा के बयान पर भाजपा ने कवर्धा के पुलिस अफसरों पर भी लगातार हमला कर रही है।

दुर्ग रेंज़ के आईजी विवेकानंद सिन्हा के बयान पर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश मूणत ने तीखा हमला बोला है।

भैयाजी ये भी देखे : आयकर विभाग का बड़ा छापा, 6 राज्‍यों के 50 ठिकानों से…

राजेश मूणत ने आईजी विवेकानंद सिन्हा के बयान पर तल्खी दिखाते हुए कहा कि “वहां पर बैठा हुआ आईजी नेता गिरी कर रहा है। अगर नेतागिरी का इतना ही शौक है, तो वर्दी का त्याग कर सड़क पर आ जाओ….और नेतागिरी कर लो ! नेतागिरी में सब समझ में आ जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी भी हो जाएगा।” भाजपा प्रवक्ता मूणत ने ये बयान पार्टी द्वारा आहूत धरना प्रदर्शन के दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान दिया है।