spot_img

कवर्धा विवाद : कृषि मंत्री रवींद्र चौबे बोले, चूक हुई…शांति व्यवस्था है पहली प्राथमिकता

HomeCHHATTISGARHकवर्धा विवाद : कृषि मंत्री रवींद्र चौबे बोले, चूक हुई...शांति व्यवस्था है...

रायपुर। कवर्धा मामले में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि “कवर्धा में हुए सांप्रदायिक विवाद और तोड़फोड़ मामलें में प्रशासन से चूक हुई है। फिलहाल उन्होंने सरकार की पहली प्राथमिकता वहां शांति व्यवस्था कायम करने को बताया है।

भैयाजी ये भी देखे : आयकर विभाग का बड़ा छापा, 6 राज्‍यों के 50 ठिकानों से…

राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि “इस मामलें में प्रशासन से चूक हुई है, फिलहाल हमारी पहली प्राथमिकता कवर्धा जिले में शांति व्यवस्था को बहाल करने की है।”

कवर्धा मामलें में भाजपा के द्वारा लगाए तमाम आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद और खोखला करार दिया है। कृषि मंत्री चौबे ने लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “भाजपा लोकतंत्र की बात करती है लेकिन वे खुद ही लोकतंत्र का पालन नहीं करते।”

फुटेज में दिख रहे भाजपाई-चौबे

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा के बयान से जुड़े सवाल पर भी तल्ख़ प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने तेज़ तर्राट अंदाज़ में कहा कि “जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, या स्थानीय फुटेज पुलिस ने बरामद किए है, उसमें भाजपा के लोग स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहे है।”

भैयाजी ये भी देखे : आयकर विभाग का बड़ा छापा, 6 राज्‍यों के 50 ठिकानों से…

चौबे ने कहा कि “वहां बाहर से भी कुछ लोग आए थे, जिन्हें स्कूलों में ठहराया गया था। आखिर कैसे शांतिपूर्ण रैली के दौरान अचानक संप्रदायिक नारे लगने लगे थे ? इन सभी मामलों की जाँच की जा रही है सभी दोषियों पर कार्यवाही भी की जाएगी। मुख्यमंत्री जीने भी इसे स्पष्ट किया है।”