spot_img

एयर इंडिया को “टाटा…” लगभग 23 हज़ार करोड़ से ज़्यादा में हुई बिक्री

HomeINTERNATIONALBUSINESSएयर इंडिया को "टाटा..." लगभग 23 हज़ार करोड़ से ज़्यादा में हुई...

नई दिल्ली। आखिरकार भारत की सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया का आज निजीकरण हो गया। टाटा संस ने घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के लिए सबसे ज़्यादा बोली लगाकर एयर इंडिया को दोबारा अपने अधिपत्य में ले लिया है।

भैयाजी ये भी देखे : Corona Updet : देशभर में 26,727 नए मामलें, 1 प्रतिशत से…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों के एक पैनल ने एयरलाइन के अधिग्रहण के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हालाँकि आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं। टाटा के साथ सरकार का सौदा लगभग पक्का हो गया है। जिसके बाद टाटा समूह के विमानन कंपनी एयर इंडिया में 68 साल बाद “घर वापसी” होगी।

टाटा समूह ने 1932 में अक्टूबर के महीने में टाटा एयरलाइंस के नाम से एयर इंडिया की शुरुआत की थी। 1953 में इसे भारत सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप की बोली सरकार द्वारा तय किए गए रिजर्व प्राइस से करीब 3,000 करोड़ रुपये ज्यादा है। यही नहीं टाटा की बोली स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह द्वारा लगाई गई बोली से लगभग 5,000 करोड़ रुपये ज़्यादा बताई जा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : इंडियन नेवी सेलिंग चैंपियनशिप 2021 का आगाज़, 90 से ज़्यादा प्रतिभागी…

ये भी कहा गया है कि सरकारी सूत्रों ने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है, जिसमें रिजर्व प्राइस को 15,000-20,000 करोड़ रुपये बताया गया है।