spot_img

BREAKING: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट

HomeCHHATTISGARHBREAKING: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला से लूट (LOOT) हो गई। लुटेरो ने पता पूछने के बहाने महिला को रोका और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना रायपुर के डीडी नगर थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।

भैयाजी ये भी पढ़े : कीडा लगी दाल खिला रहे थे बच्चो को, शिक्षक ने की लापरवाही, कलेक्टर ने किया निलंबित

डीडी नगर के पल्लवी विहार कालोनी सेक्टर एक में सोमवार सुबह तकरीबन 5.30 बजे महिला फूल तोड़ने के लिए निकली थी।इसी दौरान एक युवक बाइक में आया। बदमाश ने सेक्टर-तीन जाने का रास्ता पूछते हुए महिला के सामने से वापस चला गया। जिसके बाद मुडकर महिला के पास जाकर गोल चौक जाने का रास्ता पूछने लगा और पुनः वापस जाकर दोबारा पीछे से महिला के गले से सोने की चैन लूट (LOOT)कर भाग गया व महिला को धक्का देकर गिरा दिया।घटना का पूरा सीसीटीवी सामने आया है।बदमाश कुछ देर वहां खड़े होकर इंतजार किया।इस दौरान वहां कुछ लोग आ जा रहे थे। पुलिस अब सीसीटीवी और आरोपित के भागने वाले रास्ते का रोड मैच खोजने में जुटी है।

महिला बैंक कर्मी से लूट का अब तक पता नहीं

एक सप्ताह पहले शुक्रवार को महिला बैंक कर्मी से दिनदहाड़े लूट (LOOT) की वारदात शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र जय स्तंभ चौक के पास चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। यहां हमेशा पुलिस के जवान खड़े रहते हैं। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। शातिर लुटेरे एक शहर छोड़ कर दूसरे जिले में वारदात कर रहे हैं। दुर्ग और रायपुर में जो घटना हुई उसका पैटर्न एक जैसा है।अब तक आरोपितों को कुछ पता नहीं चल सका है।