spot_img

IPL 2021 के सेकेंड फेज़ के लिए रोहित शर्मा ने शुरू किया ट्रेनिंग सेशन

HomeSPORTSIPL 2021 के सेकेंड फेज़ के लिए रोहित शर्मा ने शुरू किया...

नई दिल्ली। IPL 2021 के दूसरे सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने यूएई पहुंच चुके है। अब वहां उन्होंने अपने क्वारंटीन पीरियड के दौरान ही अपना ट्रेनिंग सेशन शुरू कर दिया है।

भैयाजी ये भी देखे : डैनिल मेदवेदेव ने जीता यूस ओपन चैंपियनशिप

गौरतलब है कि रोहित इंग्लैंड से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के साथ शनिवार को यूएई पहुंचे थे। ये सभी खिलाड़ी छह दिनों के लिए क्वारंटीन में हैं। IPL 2021 के सेकेंड फेज़ का आगाज़ 19 सितंबर से होगा।

IPL 2021 मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने कप्तान के होटल में बाइसाईकिल के जरिए एक्सरसाइज़ करते हुए अपनी एक फोटो ट्वीट की है।

फ्रेंचाइजी ने साथ ही फील्डिंग कोच जेम्स पामेंट का एक वीडियो शेयर किया जिसमें यूएई पहुंचने वाले खिलाड़ियों के साथ वह ड्रिल कर रहे हैं।

भैयाजी ये भी देखे : खेलो पर अब भी कोरोना का कहर, एशियाई युवा खेल दिसंबर 2022 तक हुए स्थगित

मुंबई इंडियंस आईपीएल की गत विजेता है और वह आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत करेगी। मुंबई का इसके बाद मकाबला अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स से 23 सितंबर को होगा।