spot_img

पीएम मोदी ने कहा “रक्षा उत्पादों के निर्माण के लिए जाना जाएगा अलीगढ”

HomeNATIONALपीएम मोदी ने कहा "रक्षा उत्पादों के निर्माण के लिए जाना जाएगा...

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड तथा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के प्रदर्शनी मॉडल को भी देखने गए।

भैयाजी ये भी देखे : राजिम में राकेश टिकैत लगाएंगे “किसान महापंचायत” 10 हज़ार किसान होंगे…

इस कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान, प्रधानमंत्री ने दिवंगत कल्याण सिंह जी को याद किया। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में अलीगढ़ के उभरते महत्व और अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना देखकर कल्याण सिंह जी को बहुत खुशी होती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी कितनी महान हस्तियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। लेकिन यह देश का दुर्भाग्य था कि आजादी के बाद, देश की आने वाली पीढ़ियों को ऐसे राष्ट्रीय नायकों और राष्ट्रीय नायिकाओं के बलिदान से अवगत नहीं कराया गया। प्रधानमंत्री ने अफ़सोस जताते हुए कहा कि देश की कई पीढ़ियां, उनकी कहानियों को जानने से वंचित रहीं। प्रधानमंत्री ने कहा, आज 21वीं सदी का भारत 20वीं सदी की इन गलतियों को सुधार रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ही नहीं दुनिया भी देख रही है कि आधुनिक ग्रेनेड और राइफल से लेकर लड़ाकू विमान, ड्रोन, युद्धपोत तक भारत में ही निर्मित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के बड़े रक्षा आयातक की छवि को खत्म करने की कोशिश कर रहा है और दुनिया के एक महत्वपूर्ण रक्षा निर्यातक की नई पहचान हासिल कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस परिवर्तन का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है और उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते उन्होंने इस पर गर्व किया।

उन्होंने बताया कि डेढ़ दर्जन रक्षा निर्माण कंपनियां सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से हजारों नौकरियों का सृजन करेंगी। डिफेंस गलियारे के अलीगढ़ नोड में छोटे हथियारों, आयुधों, ड्रोन और एयरोस्पेस से संबंधित उत्पादों के निर्माण में मदद करने के लिए नए उद्योगों की स्थापना हो रही है। इससे अलीगढ़ और आसपास के इलाकों को नई पहचान मिलेगी।

भैयाजी ये भी देखे : Exclusive : छत्तीसगढ़ ने पहली तिमाही में पूंजीगत व्यय का पूरा…

प्रधानमंत्री ने कहा कि अलीगढ़, जो अपने प्रसिद्ध ताले से घरों और दुकानों की रक्षा के लिए जाना जाता था, अब देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले उत्पादों के निर्माण के लिए भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए नए अवसर पैदा होंगे।