spot_img

हिंदी दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

HomeCHHATTISGARHहिंदी दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल ने दी...

 

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा है कि राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध, जीवंत और सहज प्रवाह की भाषा है। यह देशवासियों को एक सूत्र में पिरोती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को हिंदी भाषा का महत्व बताना चाहिए और इसे बोलने पर हमको गर्व होना चाहिए। अपनी सुगमता के कारण ही हिंदी देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है, इसका स्वरूप समावेशी हैै और उसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है। यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है।” हिन्दी का शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है।

बघेल ने कहा है कि हिन्दी के सहज ग्रहणीय भाषा होने के कारण इसने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी के गुण उसे भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित करतेे हैं। हिन्दी भाषा आज जन-जन की भाषा बन गई है।