spot_img

थूक पॉलीटिक्स: चुनाव के समय अफगान सेना की तरह सरकार करेगी सरेंडर- बीजेपी

HomeCHHATTISGARHथूक पॉलीटिक्स: चुनाव के समय अफगान सेना की तरह सरकार करेगी सरेंडर-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में थूम पॉलीटिक्स जारी है। बीजेपी (BJP) प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयान के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। अब पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बयान जारी करके विवाद को और हवा दे दी है। भाजपा विधायक ने कहा कि बस्तर में भाजपा के चिंतन शिविर से पूरी सरकार हिली हुई है। यह हमारी सफलता है। अभी एक शब्द निकला है तो इतना हंगामा है। चुनाव के समय और हथियार निकलेंगे तो क्या होगा? बीजेपी विधायक चंद्राकर ने कहा, अमेरिका के हटने पर जैसे अफगानिस्तान की सेना ने समर्पण कर दिया। वैसे ही ये सरकार भी सरेंडर करके भागेगी।

भैयाजी ये भी देखे : गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने का रास्ता साफ, NTCA की तकनीकी समिति ने दी अनुमति

एक विषय पर सीएम सहित दस मंत्री उतरे मैदान में

बीजेपी (BJP) विधायक चंद्राकर ने कहा, कि एक विषय पर इतनी हल्की प्रेस वार्ता ९ विधायको के साथ आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं की है। उन्होंने कहा, जब मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री के गलत शब्द का प्रयोग किया तब यह लोग कहां थे? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह ने एक महिला मंत्री के लिए शब्द इस्तेमाल किए थे, तब इन लोगों ने क्या किया?

अपने गिरेबान में झांके

भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, किसानों की सरकार का दावा करने वाले मुख्यमंत्री के रहते 500 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश भर में अपराध बढ़ रहा है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। इनके एक मंत्री ने हमारी प्रभारी को एक दस्यु सुंदरी के नाम से संबोधित किया। एक विधायक ने आदिवासियों को अंगूठा छाप तक कह दिया। तब इन लोगों की शाब्दिक शुचिता को क्या हो गया था। साय ने कहा, ये लोग भाजपा को संस्कृति सिखाने का प्रयास न करें। पहले अपने गिरेबान में झांके।