spot_img

शादी के तीन माह बाद पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म,पति पहुंचा कोर्ट

HomeNATIONALशादी के तीन माह बाद पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म,पति पहुंचा...

दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला शादी के तीन माह बाद मां (PREGNANT) बन गई। शुरुआत में पति ने पत्नी से शरीर में हो रहे बदलाव को देखकर पूछा, तो गैस की बात बोलकर महिला ने पूरे मामलें को टाल दिया। अल्ट्रासाउंड के बाद महिला की पोल खुल गई, तो पति और अपने ससुरालियों के खिलाफ थाना पहुंचकर धोखा देने का आरोप लगाया है।

भैयाजी ये भी देखे : उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी का निर्माण जल्द, 6 करोड़ की लागत से बनेगी विशालकाय FILM CITY

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार 18 मार्च को लोहियानगर की रहने वाली एक लड़की की शादी मोहन नगर के एक युवक से हुई थी। महिला थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक, पति ने कहा कि एक महीने बाद ही पत्नी ने बताया कि वह प्रेग्नेंट (PREGNANT) है, इससे वह खुश हो गया, कोरोना की दूसरी लहर की वजह से डॉक्टर से वीडियो कॉल पर समस्या पूछकर दवाइयां देने लगा।

भैयाजी ये भी देखे : बेमेतरा : पक्षी विहार ग्राम गिधवा में मनाया जाएगा वन महोत्सव,…

इसी बीच 25 जून को चेकअप के लिए डॉक्टर ने क्लिनिक पर बुलाया तो भेद खुल गया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा आठ महीने से ज्यादा का है और डिलीवरी (PREGNANT)कभी भी हो सकती है, तब दोनों की शादी को महज 3 महीने हुए थे। इसके बाद पति ने बवाल शुरू कर दिया। महिला के मायके पक्ष वाले उसे घर लेकर चले गए है। महिला ने पिछले दिनों एक बेटे को जन्म दिया है। पति का आरोप है कि उसकी धोखे से शादी हुई है, यह शादी मान्य नहीं है। पति ने मामलें में इंसाफ पाने के लिए कोर्ट का रूख किया है।