spot_img

IPL 2021 : दुबई के लिए रवाना हुई दिल्ली कैपिटल, श्रेयस पहले से मौजूद

HomeSPORTSIPL 2021 : दुबई के लिए रवाना हुई दिल्ली कैपिटल, श्रेयस पहले...

नई दिल्ली। IPL 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को दुबई के लिए रवाना हो गई। टीम के अधिकारियों के साथ टीम के घरेलू खिलाड़ी दुबई के लिए रवाना होने वालों में शामिल हैं। दिल्ली की टीम ने इस दौरान एक वीडियो भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।

भैयाजी ये भी देखे : IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स ने यूएई में शुरू की नेट प्रैक्टिस, धोनी ने दिखाया दम

इधर टीम के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने एयरपोर्ट पर पीपीई किट में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ‘एनरूट दुबई’ कैप्शन के साथ पोस्ट की थी।

दिल्ली के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले ही सहायक कोच प्रवीण आमरे के साथ दुबई पहुंच चुके थे। गौरतलब है कि मार्च में पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण अय्यर आईपीएल से बाहर हो गए थे लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं।

उनकी 8 अप्रैल को कंधे की सर्जरी हुई थी और उसी के लिए उन्हें बीएड रेस्ट की सलाह दी गई थी। हालाँकि अभी भी यह तय नहीं हुआ है कि अय्यर की कप्तानी में वापसी होगी या ऋषभ पंत ही कप्तान बने रहते हैं। पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने हालांकि अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

गौरतलब है कि नई दिल्ली और अहमदाबाद में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण मई में IPL 2021 को स्थगित कर दिया गया था। दूसरा चरण 19 सितंबर से दुबई में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा।

भैयाजी ये भी देखे : खेल अकादमी में चयन के लिए खिलाड़ियों को मौका, 24 और 25 अगस्त को ट्रायल

IPL 2021 में दिल्ली का पॉइंट टेबल

दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। 22 सितंबर को दुबई में उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इससे पहले, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स यूएई के लिए रवाना हुए थे और उन्होंने आईपीएल के दूसरे चरण के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।