spot_img

IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स ने यूएई में शुरू की नेट प्रैक्टिस, धोनी ने दिखाया दम

HomeSPORTSIPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स ने यूएई में शुरू की नेट...

नई दिल्ली। यूएई में अपना क्वारेंटीन पीरियड पूरा करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है। IPL 2021 के दूसरे चरण को लेकर दुबई में चेन्नई की टीम की नेट प्रैक्सिस का आज पहला दिन था।

भैयाजी ये भी देखे : T20 World Cup : विस्फोटक बल्लेबाज़ स्टीवन स्मिथ ने शुरू की नेट प्रेक्टिस

टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, दीपक चाहर और रॉबिन उथप्पा सहित टीम के अन्य सदस्य गत 13 अगस्त को दुबई पहुंच गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने टीम के अभ्यास सत्र की तस्वीरें शेयर की।

IPL 2021 को मई में फ्रेंचाइजों में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद स्थगित किया था। अब इसके दूसरे चरण की शुरूआत 19 सितंबर से होगी जहां दुबई में चेन्नई का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। IPL 2021 के 13 मैच दुबई, 10 शारजाह और 8 मैच अबु धाबी में खेले जाएंगे।