spot_img

सुकमा: नक्सल संगठन DAKMS का अध्यक्ष गिरफ़्तार, कलेक्टर अपहरण में था शामिल

HomeCHHATTISGARHBASTARसुकमा: नक्सल संगठन DAKMS का अध्यक्ष गिरफ़्तार, कलेक्टर अपहरण में था शामिल

सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुकमा पुलिस को नक्सल मामलें में एक बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के पुलिस बल ने एक लाख रुपए के इनामी खूंखार नक्सली को गिरफ्तार किया है। ये माओवादी साल 2012 में जिले के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण कांड में भी शामिल था।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी खबर : मिट्टी तेल की कालाबाज़ारी, एक लाख 60 हज़ार…

सुकमा एसपी सुनील कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि “बस्तर पुलिस द्वारा माओवादियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बड़ी संख्या में फोर्स बड़ेसट्टी क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सली रवा गंगा के इस इलाके में होने की पुख्ता खबर पुलिस टीम को मिली। जिस पर पुलिस टीम ने नक्सली रवा गंगा की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाकर घेराबंदी कर उसे बड़ेसट्टी क्षेत्र में गिरफ्तार किया।”

सुकमा एसपी शर्मा ने कहा कि “नक्सली रवा गंगा ने अपनी शुरुआत नक्सली संगठन के मिलिशिया सदस्य के रूप में की थी। इसके बाद एलओएस सदस्य, मिलिशिया डिप्टी कमांडर बना। वर्तमान में नक्सली रवा डीएकेएमएस का अध्यक्ष है।”

भैयाजी ये भी देखे : Video : पेपर लीक होने पर बोले बृजमोहन, छात्रों के भविष्य…

एसपी शर्मा ने कहा कि “माओवादी रवा गंगा सुकमा जिले के केरलापाल के माझीपारा के पास साल 2012 में कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण, साल 2013 विधानसभा में मतदान दल पर आईईडी विस्फोट समेत कई बड़ी घटनाओं में शामिल था। रवा गंगा के खिलाफ सुकमा जिले कई थानों में अपराध दर्ज है।