spot_img

Exclusive : हल्बी में बस्तर IG सुंदरराज ने दिया आज़ादी का संदेश, कहा-जरूर जीतेंगे…

HomeCHHATTISGARHBASTARExclusive : हल्बी में बस्तर IG सुंदरराज ने दिया आज़ादी का संदेश,...

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर कोई देश और प्रदेश के रहवासियों को शुभकामनाएं दे रहा है। सूबे के तमाम वरिष्ठ नागरिक राजनैतिक दल के साथ ही अफसर भी आज़ादी के इस महापर्व पर अपना भावपूर्ण संदेश दे रहे है।

भैयाजी ये भी देखे : गांजे की बड़ी खेप पकड़ाई, 2.25 करोड़ रुपए कीमत का माल…

इस बीच बस्तर की माटी से हल्बी भाषा में एक शुभकामना संदेश सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। यह वायरल संदेश किसी आम आदमी का नहीं बल्कि बस्तर संभाग के आईजी सुंदरराज पी. के द्वारा दिया गया है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने आदिवासियों और बस्तर संभाग के सभी लोगों के लिए हल्बी भाषा में अपना शुभकामना संदेश जारी किया है। उन्होंने हल्बी भाषा में बस्तर को नक्सलवाद मुक्त बनाने के लिए बस्तर पुलिस के सतत और निरंतर प्रयास की बात कही है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे पुरखों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमे आज़ादी दिलाई है। बस्तर में वामपथी लोग यहाँ के निवासियों को परेशान कर रहे है। इस लड़ाई में आप सभी की मदद से हम मिलकर इस समस्या से जित हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। हमे विश्वास है की आप सब के साथ हम इस लड़ाई को जीतेंगे।”

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ के 32 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा मेडल

सुनिए आईजी सुंदरराज पी का पूरा संदेश