spot_img

संसद में प्रस्ताव: महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान देने की मुहिम

HomeINTERNATIONALसंसद में प्रस्ताव: महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान देने की...

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (MAHATMA GANDHI) को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मुहिम छेड़ी गई है। इसके लिए अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रंजेंटेटिव यानी प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पेश किया गया है। अमेरिका की प्रभावशाली सांसद ने महात्मा गांधी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेशनल गोल्ड मेडल से सम्मानित करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में शुक्रवार को दोबारा यह प्रस्ताव पेश किया।

न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य कैरोलिन बी मेलोनी ने हाउस ऑफ रिप्रंजेंटेटिव में इस संबंध में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, विरोध प्रदर्शित करने के महात्मा गांधी (MAHATMA GANDHI)  के अहिंसक एवं ऐतिहासिक सत्याग्रह अभियान ने राष्ट्र और विश्व को प्रेरित किया। उनका उदाहरण हमें प्रेरणा देता है कि हम स्वयं को दूसरों की सेवा में समर्पित करें।

भैयाजी ये भी देखे : सिंधिया रियासत के महाराज बाड़े पर तिरंगा लगाते वक्त हादसा, 3 कर्मचारियों की मौत

अमेरिकी सांसद ने कहा, ”मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नस्लीय समानता के लिए अभियान हो या फिर नेल्सन मंडेला की रंगभेद के खिलाफ लड़ाई, दुनियाभर के अभियानों ने महात्मा गांधी (MAHATMA GANDHI)  से प्रेरणा ली है। एक जन प्रतिनिधि होने के नाते मैं उनके साहस और उनके आदर्श से प्रतिदिन प्रेरित होती हूं। यह सम्मान जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, मदर टेरेसा और रोजा पाक्र्स को मिल चुका है।