spot_img

सिंधिया रियासत के महाराज बाड़े पर तिरंगा लगाते वक्त हादसा, 3 कर्मचारियों की मौत

HomeSTATEMADHYAPRADESHसिंधिया रियासत के महाराज बाड़े पर तिरंगा लगाते वक्त हादसा, 3 कर्मचारियों...

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित ऐतिहासिक महाराज बाड़े पर हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड से नगर निगम की बिल्डिंग पर झंडा लगाते हुए भयानक हादसा (accident) हो गया। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। ये सभी लोग नगर निगम के पुराने मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के लिए राष्ट्र धवज लगा रहे थे तभी नए वाहन में गलत बटन दबाने से हादसा हो गया। मृतकों में नगर निगम का चौकीदार और दो फायरकर्मी शामिल हैं, जबकि फायर ब्रिगेड का चालक गंभीर रूप से घायल है।

भैयाजी ये भी देखे : वित्तिय संकट से जूझ रही कांग्रेस, पार्टी ने नेताओं को दिया पैसे बचाने का निर्देश

सीएम ने किया शोक प्रकट

हादसे (accident) की सूचना मिलने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया है। सीएम ने लिखा है, कि वालियर में महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस पर मशीन अनलोड करते समय हुई दुर्घटना में 3 कर्मचारियों के निधन व 3 लोगों के घायल होने का दुखद समाचार (accident) प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, परिजनों को संबल देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

ग्वालियर का हृदयस्थल है महाराज बाड़ा

महाराज बाड़ा ग्वालियर का हृदय स्थल कहा जाता है। यह सिंधिया की रियासत के समय का बना हुआ है। यहां अलग-अलग देशों की वास्तु कला के हिसाब से ऐतिहासिक इमारतें हैं। इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हैरिटेज लुक देने की तैयारी चल रही है।