spot_img

छत्तीसगढ़ में जल्द होगा भाजपा का “चिंतन शिविर” बस्तर संभाग में आयोजन

HomeCHHATTISGARHBASTARछत्तीसगढ़ में जल्द होगा भाजपा का "चिंतन शिविर" बस्तर संभाग में आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 के लिए “चिंतन शिविर” का आयोजन करने जा रही है। इस बार का चिंतन शिविर सूबे के बस्तर संभाग में आयोजित होगा। पार्टी के आला नेताओं को इसकी जिम्मेदारी भी सौप दी गई है।

बस्तर संभाग में होने जा रहे इस चंतन शिविर में जहां साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की प्राथमिक रुपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं संभाग में दुबारा अपनी वापसी की ज़मीन भी पार्टी के दिग्गज तलाशेंगे।

भैयाजी ये भी देखे : दंतेवाड़ा हादसा : पानी में जा गिरा ट्रैक्टर, दो बच्चों समेत…

इस शिविर में सूबे की वर्तमान सरकार के खिलाफ राजनैतिक प्रस्ताव भी लाया जाएगा, साथ ही कई सत्रों में पदाधिकारयों से विभिन्न सियासी मसलों पर चर्चा का दौर भी चलेगा। सूत्रों की अगर मानें तो इस शिविर में महज़ 40 लोगो को ही एंट्री मिलेगी। जिसकी लिस्ट पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य मिलकर बनाएंगे। इसके पीछे की वज़ह देशभर में फैली कोरोना महामारी को भी माना जा रहा है।

भाजपा के इस चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी शिव प्रकाश एवं छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और उनके साथ सह प्रभारी नितिन नबीन भी पहुंचेंगे। इसके आलावा भी केंद्र से भी किसी बड़े नेता के इस शिविर में शामिल होने की संभावनाएं है। सूत्र बताते है कि इस शिविर के आयोजन की तमाम ज़िम्मेदारी पूर्व मंत्री केदार कश्यप को सौपी गई है।

चिंतन शिविर इसलिए बस्तर में…

सूबे में तीन दफे सरकार चला चुकी भारतीय जनता पार्टी ने इस बार चिंतन शिविर के लिए बस्तर को चुना है, इसके पीछे भी अपने अलग सियासी मायने है। दरअसल बस्तर संभाग में साल 2018 के हुए चुनाव में बेहद निराशाजनक परिणाम आए थे। केवल भीमा मंडावी एक मात्र विधायक निर्वाचित हुए थे। उनके निधन के बाद हुए उप चुनाव में ये सीट भी भाजपा के हाथ से फिसल गई थी।

भैयाजी ये भी देखे : बीजापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, लाखों के इनामी नक्सली दंपति ने…

वहीं लोकसभा में भी पुरे संभाग में कांकेर में भी भाजपा के मोहन मंडावी ने जीत हासिल की थी। लिहाज़ा पार्टी को बस्तर संभाग में एक बार फिर से पूरी मज़बूती के साथ सियासी अखाड़े में उतारने की नियत से यहाँ चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।