spot_img

देश लौट रहे पदकवीर, दिल्ली से घर तक होगा स्वागत

HomeNATIONALदेश लौट रहे पदकवीर, दिल्ली से घर तक होगा स्वागत

दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) खत्म हो गया है। भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी अब घर वापसी कर रहे है। भारत ने इस ओलंपिक में 7 पदक जीते है। पदकवीर खिलाडि़यों का सम्मान दिल्ली से उनके घर तक करने की तैयारी खेल विभाग कर रहा है।

देश के अलग-अलग हिस्सो में रहने वाले खिलाडि़यों (Tokyo Olympics 2020) का दिल्ली से स्वागत शुरू होगा, जो उनके घर तक चलेगा। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार दिल्ली के अशोका होटल में सोमवार की शाम को पदकवीरों व अन्य खिलाडि़यों का सम्मान किया जाएगा। एयरपोर्ट में पुष्पवर्षा करके खिलाडि़यों का स्वागत करने की तैयारी खेल विभाग कर रहा है।

भैयाजी जी ये भी देखे : हरेली त्योहार में आदर्श गौठान पहुंचे रायपुर कलेक्टर, ग्रामीणों के निवेदन पर गेड़ी चलाकर मनाया त्योहार

गोल्ड मेडल विजेता को लेने दिल्ली जाएगा परिवार

मीडिया रिपोट्र्स (Tokyo Olympics 2020) के अनुसार नीरज चोपड़ा का परिवार अपने बेटे के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट भी पहुंच रहा है। जहां शाम करीब 5 बजे नीरज का आगमन हो रहा है। नीरज के परिवार ने बताया कि वह बेटे के लिए खुश हैं और उसके लिए मिठाई ले जा रहे हैं। नीरज चोपड़ा के परिवार का कहना है कि पदकवीर बेटे का स्वागत उसके मनपसंद चूरमा से किया जाएगा।

इन्होंने जीता है मेडल

  • नीरज चोपड़ा
  • रवि दहिया
  • मीराबाई चून
  • लवलीन बोरगोहेन
  • बजरंग पुनिया
  • पुरूष हॉकी टीम