spot_img

भाजपा के “स्वच्छ भारत अभियान विभाग” में हुई नियुक्ति, देखे लिस्ट…

HomeCHHATTISGARHभाजपा के "स्वच्छ भारत अभियान विभाग" में हुई नियुक्ति, देखे लिस्ट...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी “स्वच्छ भारत अभियान विभाग” ने जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक शंभू गुप्ता ने की है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : दिल्ली डेपुटेशन के लिए रिलीव हुए सोनमणि बोरा,…

ज़ारी सूची में स्वच्छ भारत अभियान विभाग के जिला संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की है। इस लिस्ट में नरेंद्र फुलसिंह यादव को रायपुर शहर का जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं रायपुर ग्रामीण में आशीष शर्मा को बतौर संयोजक जिम्मेदारी दी है। ऐसे ही बिलासपुर जिले में श्याम कुमार साहू को जिला संयोजन बनाया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : बिजली की दरें बढ़ने पर बोले विष्णुदेव, बिल हाफ का वादा…

बलौदाबाजार में शिवशंकर अग्रवाल को संयोजक एवं प्रमोद सांकला को सह संयोजक बनाया गया है। गरियाबंद में भोजराम सिन्हा को संयोजक, महासमुंद में संतोष साहू को संयोजक एवं अभिषेक वर्मा को सह संयोजक, धमतरी में शिवदत्त उपाध्याय को संयोजक, भिलाई में विनोद देवांगन को संयोजक एवं अरूण श्याम कंवर को सह संयोजक बनाया गया है।

देखिए पूरी लिस्ट…