spot_img

असम CM हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ FIR

HomeNATIONALअसम CM हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ FIR

दिल्ली। पूर्वोत्तर के दो राज्यों (असम और मिजोरम) के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में असम के अफसरों ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा समेत करीब 200 अज्ञात पुलिस कर्मियों को केस में आरोपी बनाया है।

जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें एक महानिरीक्षक, एक उप महानिरीक्षक और एक पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। इनके अलावा कछार जिला उपायुक्त को भी नामजद किया गया है। यह एफआईआर मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेंगटे पुलिस स्टेशन (CM Himanta Biswa Sarma) में दर्ज किया गया है। यह पुलिस स्टेशन असम के कछार की सीमा से लगा हुआ है। इससे पहले दिन में, असम पुलिस ने कुछ सांसदों सहित मिजोरम के कई प्रमुख चेहरों को समन जारी किया था। पुलिस ने समन जारी करने के लिए नई दिल्ली में सांसदों के आवास पर भी पहुंची थी।

सीमा को लेकर विवाद

आपको बता दे, कि दोनो राज्यों में दशकों से सीमा को लेकर मतभेद है। सीमा विवाद के चलते इस हफ्ते भड़के विवाद ने नया रूप ले लिया। सोमवार को इन दोनों जिलों के बीच सीमावर्ती इलाके में हिंसा भड़क गई, जिसमें असम के छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। हिंसा (CM Himanta Biswa Sarma) को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने इन क्षेत्रों में अपनी तैनाती बढ़ा दी है, जिसमें असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच केंद्रीय बलों की पांच कंपनियां (कुल 500 सैनिक) खड़ी हैं।