spot_img

शहीदी सप्ताह में मिली एक और कामयाबी, 9 लाख का इनामी नक्सली गिरफ़्तार

HomeCHHATTISGARHBASTARशहीदी सप्ताह में मिली एक और कामयाबी, 9 लाख का इनामी नक्सली...

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा पुलिस को नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले दिन ही एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दंतेवाड़ा पुलिस टीम ने थाना कुआकोण्ड क्षेत्र से एक खूंखार नक्सली को गिरफ्तार किया है। इस माओवादी पर 09 लाख रुपए का ईनाम था।

भैयाजी ये भी देखे : Video : दंतेवाड़ा में डीआरजी के जवानों तोडा नक्सलियों का “शहीद…

दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्‍लव ने इस मामलें में जानकारी देते हुए बताया कि इनामी नक्सली हांदा कर्रा माड़वी की गिरफ्तारी की गई है। माड़वी कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य व एरिया मिलिशिया कमाण्ड इनचीफ है। इसने अब तक आधा दर्जन से ज़्यादा माओवादी हमले और कई हत्याओं में शामिल है।

उन्होंने बताया कि थाना कुआकोण्डा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी मुखबिर से इसकी छिपे होने सूचना की मिली थी। जिसके आधार पर ग्राम जियाकोड़ता, डोंगरीपारा की ओर एक पार्टी रवाना किया गया था।

माओवादियों के गढ़ माने जाने वाले गाँव जियाकोड़ता के पहाड़ी पर जंगल में पुलिस पार्टी के ऊपर हमले की नियत से एक संदिग्ध व्यक्ति छुपा हुआ था। जो पुलिस पार्टी में जवानों की संख्या देख कर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस पार्टी ने इसे घेराबंदी कर पकड़ा।

भैयाजी ये भी देखे : टीएस सिंहदेव पहुंचे विधानसभा, कहा-विवाद खत्म…बृहस्पति को माफ़ी पर साधी चुप्पी

पूछताछ में हांदा कर्रा माड़वी ने माओवादियों के कटेकल्याण एरिया कमेटी अन्तर्गत कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य व एरिया मिलिशिया कमाण्ड इनचीफ के पद पर काम करना बताया। जिसके विरूद्ध थाना कुआकोण्डा एवं कटेकल्याण में पूर्व से अपराध पँजीबद्ध होने से थाना कुआकोण्डा में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।