spot_img

Video : दंतेवाड़ा में डीआरजी के जवानों तोडा नक्सलियों का “शहीद स्मारक”

HomeCHHATTISGARHBASTARVideo : दंतेवाड़ा में डीआरजी के जवानों तोडा नक्सलियों का "शहीद स्मारक"

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में डीआरजी के जवानों ने नक्सली शहीदी सप्ताह के पहले दिन ही बड़ा काम किया है। जवानों ने माओवादियों के एक स्मारक को ध्वस्त किया है। जानकारी के मुताबिक ये स्मारक माओवादियों ने दंतेवाड़ा जिला के चिरमूल पारा, रेवाली गांव, थाना अरणपुर में था।

भैयाजी ये भी देखे : मनरेगा कार्मिकों के निधन पर मिलेगा 1 लाख रुपए का अनुकंपा…

माओवादियों ने इसे साल 2017 में मारे गए माओवादी विज्जे डीवीसीएम 10 लाख इनामी और पीला एसीएम 5 लाख इनामी की याद में बनाया था। ये दोनों माओवादी साल 2017 के मार्च महीने में दंतेवाड़ा और डीआरजी की हुई मुठभेड़ में मारे गए थे। जिसकी याद में माओवादियों ने घने जंगल के भीतर ये स्मारक बनाया था।

गौरतलब है कि मंगलवार की रात से ही डीआरजी जवानों की ये टुकड़ी जिले के कोर एरिया में सर्चिंग कर रहे थे। सर्चिंग के दौरान ही जवानों की ये टुकड़ी बुधवार की सुबह रेवाली गांव के चिरमुल पारा पहुंचे थे। सर्चिंग के दौरान ही जवानों की नजर नक्सलियों के इस शहीद स्मारक पर पड़ी।

जिसे मिलकर जवानों ने ध्वस्त किया है। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले दिन पुलिस को पहली सफलता मिली है। दंतेवाड़ा में माओवादियों के शहीदी सप्ताह को लेकर सुरक्षबलों के ऑपरेशन को और तेज किया गया है।

शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान

गौरतलब है कि नक्सलियों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की थी। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति में ये भी बताया कि कितने नक्सलियों की मौत हुई है।

भैयाजी ये भी देखे : Big Breaking : बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस ज़ारी, जवाब…

माओवादियों की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक दंडकारण्य में 101 माओवादियों के बिहार और झारखंड में 11, ओडिशा में 14, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ (एमएमसी) में 8, ओडिशा-आंध्र सीमा पर 11, तेलंगाना में 14 और पश्चिमी घाटी में 1 नक्सली की मौत की पुष्टि उन्होंने की है।