spot_img

बस्तरवासियों को जल्द मिलेगा “खेल परिसर” अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों पर हो रहा निर्माण

HomeCHHATTISGARHBASTARबस्तरवासियों को जल्द मिलेगा "खेल परिसर" अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों पर हो रहा निर्माण

बस्तर। अपने मनोरम प्राकृतिक सौन्दर्य एवं विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के कारण पूरे देश एवं दुनिया में विख्यात बस्तर की धरा खेल प्रतिभाओं से भी परिपूर्ण रही है। इन खेल प्रतिभाओं को तराशने एवं उन्हें अनुकूल सुविधा मुहैया कराने की आवश्यकताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : सीएम भूपेश के मान मनौव्वल से भी नहीं माने सिंहदेव, बोले-मैं…

राज्य शासन के विशेष प्रयासों से खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना का बस्तरवासियों का सपना शीघ्र साकार होने जा रहा है। इस वर्ष के अंत तक जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में खेलों के लिए कई सुविधाएं प्रारंभ हो जाएंगी। इसके साथ ही वर्ष 2022 के शुरूआत में ही बस्तरवासियों को बहुउद्देशीय एवं बहुउपयोगी खेल परिसर की बहुप्रतिक्षित सौगात मिल जाएगी।

बस्तर की खेल प्रेमी जनता की मंशा अनुरूप राज्य शासन की विशेष पहल से लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से कई खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यह खेल परिसर आदिवासी बहुल बस्तर संभाग की खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा उन्हें जरूरी सुविधा प्रदान कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

गौरतलब है कि संभाग मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर मैदान में वृहद स्तर पर बहु उपयोगी खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इस खेल परिसर में 4 करोड़ 48 लाख रूपए लागत की बहुउद्देशीय बॉलीबाल हाल के अलावा 400 मीटर कॉम्पीटीशन एवं 200 मीटर वार्मअप सिंथेटिक ट्रेक, 120 मीटर आरचरी रेंज के अलावा एक ही परिसर में इंडोर खेलों की खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की पूर्ण सुविधा से युक्त बहुउद्देशीय हाल का भी निर्माण किया जा रहा है।

खेल परिसर में फुटबाल मैदान और सिंथेटिक ट्रैक

खेल परिसर में ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी कोर्ट, बॉलीबॉल कोर्ट व 200 मीटर 6 लेन का प्रैक्टिस ट्रैक निर्माण कार्य किया जाना है। इसके साथ ही इस परिसर में लंबी दौड़, तीरंदाजी, कबड्डी, बॉलीबॉल, ऊंची कूद आदि के लिए भी मैदान व कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बस्तर के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों केे द्वारा फुटबाल, क्रिकेट मैदान, 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक एवं मल्टीपरपस हाल निर्माण की लम्बे समय से मांग की जा रही थी।

भैयाजी ये भी पढ़े : Breaking : रायपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, मैकेनिक का काम…

अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों पर निर्माण

इस क्रीड़ा परिसर में निर्माणाधीन खेल मैदान अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप तैयार किये जा रहे हैं। जिससे की बस्तर में आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन किया जा सके। राज्य शासन के मंशानुरूप समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त ढ़ंग से इस खेल परिसर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने हेतु कलेक्टर रजत बंसल द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।