spot_img

बड़ी ख़बर : अब दोपहर 12 से रात 11 बजे तक खुलेंगे होटल, बार और कमर्शियल क्लब

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : अब दोपहर 12 से रात 11 बजे तक खुलेंगे...

धमतरी। शहर के होटल, बार और कमर्शियल क्लब के खुलने और बंद होने का नया समय आ गया है। जिले में संचालित सभी विदेशी मदिरा एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब अब दोपहर 12 बजे खुलेंगे। वहीँ इनके बंद होने के लिए रात 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : गाँव की नीलिमा ही बनाएंगी पक्की सड़क, मंत्री डहरिया ने किया…

इस संबंध में धमतरी कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आदेश जारी किए हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में एक जून को जारी आदेश अनुसार विदेशी मदिरा एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खोले जा रहे थे। अब कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत् इनके खोलने के समय में आंशिक संशोधन किया गया है।