spot_img

बड़ी खबर : दो साल पुरे होने पर मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, ये बन सकते नए सीएम

HomeNATIONALबड़ी खबर : दो साल पुरे होने पर मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा,...

नई दिल्ली। अपने दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने राजभवन जा कर अपना इस्तीफा सौप दिया है।

भैयाजी ये भी देखे : मानसून सत्र : सरकार पर बरसा विपक्ष, बृहस्पति सिंह पर हमले…

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा देने का ऐलान किया था। सीएम येदियुरप्पा ने नम आंखों से यह घोषणा करते हुए कहा, मैं इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिल कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।”

उन्होंने कहा “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे 75 साल की उम्र के बाद भी पद पर बने रहने दिया। मैं भविष्य में पार्टी निर्माण गतिविधियों में शामिल रहूंगा।”

ये बन सकते नए सीएम

येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद नई दिल्ली में कर्नाटक के नए सीएम को लेकर बैठक हो रही है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रह्लाद जोशी, बीएल संतोष, लक्ष्मण सवदी और मुरुगेश निरानी का नाम शामिल है।

भैयाजी ये भी देखे : विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज़, दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धाजंलि,…

येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी प्रमुखता से सामने आया है। इसके बाद कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी, संगठन महासचिव बीएल संतोष और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम भी पुरे ज़ोरो पर चल रहा है।