spot_img

बड़ी ख़बर : भूसे की आड़ में ले जा रहे थे एक करोड़ का गांजा, पुलिस ने किया जप्त

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : भूसे की आड़ में ले जा रहे थे एक...

महासमुंद। पुलिस ने भूसे के छिपा कर गांजा ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ओडिशा से गांजा महाराष्ट्र ले जा रहा था, तभी पुलिस ने गाड़ियों की चैकिंग के दौरान इसे ज़प्त किया है।

भैयाजी ये भी देखे : Exclusive : मानसून सत्र में पहले दिन ही घिरेंगे मुख्यमंत्री भूपेश,…

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नागपुर शहर की पासिंग ट्रैक्टर एम एच 46 एफ 1882 में ओडिशा से गांजा लेकर एक युवक निकला था। ट्रैक्टर में कनकी और भूसी की बोरियों के बीच ये गांजा युवक ने छिपा रखा था। मामलें की जानकारी देते हुए महासमुंद एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि जिले की सीमा से लगे ओड़िशा सीमा अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट रेहटीखोल के पास सिंघोड़ा थाने की टीम ओड़िशा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान ओड़िशा की ओर से आ रहे महाराष्ट्र पासिंग ट्रैक्टर संदिग्ध लगा। जिसे जाँच के लिए रोकने कहा गया, पुलिस टीम को देख ट्रैक्टर ड्राइवर ने रोकने की बजाए गाडी सरायपाली की तरफ घुमाई और भागने का प्रयास किया। जिस पर सिंघोड़ा पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने ग्राम छुईपाली के पास घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस टीम ने गाडी में रखे धान भूसी और कनकी बोरियों की तलाशी ली तब इसके नीचे छिपे गांजे का खुलासा हुआ।

गांजा महाराष्ट्र ले जा रहा था आरोपी

जाँच पड़ताल के दौरान पुलिस को इस ट्रैक्टर से 27 प्लास्टिक बोरियों में कुल 160 पैकेट गांजा मिला। जिसके संबंध में पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में ये गांजा महाराष्ट्र के नागपुर ले जाने की बात युवक ने काबुली। जिस पर पुलिस ने गांजा और ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट 20 बी के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शुभम साहू नागपुर, महाराष्ट्र का है।

किसान बनकर कर रहा था गांजा तस्करी

महासमुंद एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरोपी गांजा लेने के लिए यहां किसान बनकर आया था। गांजा को कनकी और भूसी की बोरियों के बीच छिपाकर महाराष्ट्र ले जाने का प्रयास कर रहा था।

भैयाजी ये भी देखे : कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध, AIIEA ने रायपुर समेत देश भर…

पुलिस ने आरोपी के पास से एक करोड़ 60 लाख रुपए का गांजा, 5 लाख रुपए कीमत का ट्रैक्टर और 2 नग मोबाइल और 3000 रुपए नकदी कुल 1 करोड़ 65 लाख 19 हज़ार रुपए की माल मशरूका ज़प्त किया है।