spot_img

चीन में बाढ़ का खौफ 25 लोग की मौत, 12 लाख से ज्यादा बेघर

HomeINTERNATIONALचीन में बाढ़ का खौफ 25 लोग की मौत, 12 लाख से...

दिल्ली। चीन में (बाढ़) प्राकृतित आपदा बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। सड़कें पानी में पूरी तरह डूब गई हैं। चीन में बाढ़ आपदा में अब तक लगभग 25 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार 12 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। हालांकि चीन सरकार इसके विपरीत 1.60 लाख लोगों को बाढ़ से बचाने का दावा कर रही है। (चीन में बाढ़)

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, चीन के हेनान की राजधानी झेंगझोऊ में सबवे स्टेशन पर अचानक पानी भरने की वजह से यहां 500 से ज्यादा यात्री फंस गए थे।

जिसके बाद बचाव दल ने किसी तरह रस्सी के सहारे लोगों को ढूंढने और बचाने की कोशिशें की। अंडरग्राउंड सबवे स्टेशन में फंसे 500 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि यहां 12 लोगों की मौत हो गई।

Weather Report: मध्य और पश्चिम भारत में होगी तेज बारिश, मुंबई में रेड अलर्ट

5 हजार लोग लगे बचाव कार्य में

बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए चीन सरकार ने सैनिको और फायर फाइटर्स को लगाया है। चीन मीडिया जारी सूचना के अनुसार अब तक 3 हजार सेना के जवान और 2 हजार फायर फाइटिंग टीम के सदस्य लोगों को बचाने का काम कर रहे है।

राहत कार्य तेजी से शुरू हो सके, इसलिए जवानों और फायर फाइटिंग टीम की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। कोरोना की आपदा से संघर्ष कर रहा चीन अब बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद चिकित्सको ने कोरोना संक्रमण बढऩे का खतरा जताया है।

JOIN ON WHATS’APP
Bhaiyajinews.com आपको बनाए खास