spot_img

मानवता शर्मसार: बेटी से बडे पापा ने किया दुष्कर्म, बदनामी के डर से मां रही शांत तो बाप ने बनाया हवस का शिकार

HomeCHHATTISGARHमानवता शर्मसार: बेटी से बडे पापा ने किया दुष्कर्म, बदनामी के डर...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में रिश्तों को कलंकित करने की घटना सामने आई है। हवस के पुजारी बड़े पिता ने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म (RAPE) किया। मासूम ने अपनी मां को घटना बताई, तो बदनामी के डर से उसने चुप्पी साध ली। इस घटना के 8 माह बाद मासूम के सगे पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बेटी ने मां को घटना बताई, तो मां ने मायके पक्ष को जानकारी देकर अपने पति और जेठ के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के गांधी नगर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।

बडे पापा ने घर में तो सगे पिता ने पंप हाउस में किया दुष्कर्म

गांधी नगर पुलिस के अनुसार गंगापुर इलाके में रहने वाले 32वर्षीय आरोपी ने अपनी 12 साल की बेटी को पंप हाउस में हवस (RAPE) का शिकार बनाया। मासूम के रोने पर मां ने पूछताछ की तो उसने घटना का पता चला। मां ने अपने मायके पक्ष को घटना के बारे में बताया और उनके साथ थाना पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी। पति की शिकायत के साथ ही पीडि़ता ने अपनी जेठ की शिकायत भी पुलिस को की है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया, कि 8 माह पूर्व उसके जेठ ने भी बेटी से दुष्कर्म (RAPE) किया और घटना के बाद घर छोड़ दिया। शिकायत करने पर आरोपी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।