spot_img

भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस-निगम एक साथ, 21 आरोपियों पर FIR

HomeCHHATTISGARHभूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस-निगम एक साथ, 21 आरोपियों पर FIR

रायपुर। लंबे अर्से से निगम को मुंह चिढ़ा रहे भू-माफियाओं के खिलाफ सख्ती करना निगम (FIR) ने शुरू कर दिया है। निगम के अधिकारियों ने जोनक्षेत्र में अवैध तरीके से प्लाटिंग करने वाले व शासकीय जमीन दबाने वाले आरोपियों की शिकायत पुलिस में करना शुरू कर दी है। मंगलवार को निगम की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने 21 आरोपियों के खिलाफ केस (FIR) दर्ज किया है। सभी आरोपियों से निगम व जमीन संबंधी दस्तावेज दिखाने और अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने दिया है। जो आरोपी अपना पक्ष रखने थाना नहीं पहुंचेगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात अफसरों ने बोली है।

हर जोन में चल रही अवैध प्लाटिंग

राजधानी के हर जोन क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग करके भू-माफिया (FIR) दिन रात अपना कारोबार बढ़ा रहे है। भू-माफियाओं के इस कारनमों से सरकार को राजस्व का चूना लग रहा है। इसके साथ ही वो लोग भी परेशान होते है, जिनकी सस्ते मिलने के फेर में अपनी रकम लगा देते हैं और फिर परेशान होते है। शासन को राजस्व का चूना लगाने वाले और गरीबों को परेशान करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात अफसरों ने बोली है।