spot_img

सरकारी स्कूल के दोषी प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही नही, BJP ने DEO को घेरा

HomeCHHATTISGARHसरकारी स्कूल के दोषी प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही नही, BJP ने DEO...

रायपुर। भाजपा (BJP) दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी, महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर और मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर शामिल रहे।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ में 1.09 करोड़ को लगी Corona वैक्सीन, 89.72 लाख को…

भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल के अध्यक्ष अनिल सोनकर ने इस संबंध में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “रायपुरा में स्थित गिरिजाशंकर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रचार्या के खिलाफ छात्रों से अवैध रूप से शुल्क वसूली की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को भाजपा के ज्ञापन सौपकर दी थी।”

सोनकर ने कहा कि “विभागीय जांच में प्राचार्य रितु सुरंगे के खिलाफ छात्रों से अवैध शुल्क वसूली की शिकायत भी सही पाई गई। परंतु आज तक दोषी प्राचार्य के खिलाफ सत्ता पक्ष के नेताओं का संरक्षण होने के कारण कोई कार्यवाही नही गयी है।”

BJP कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख

कार्यवाही नहीं होने के विरोध में पालकों के साथ भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने रायपुरा चौक में प्रतीकात्मक भीख मांग कर जिला शिक्षा अधिकारी को सौपा। और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर छात्रों से वसूले गए पैसे वापस किए जाएं, और भ्रष्टाचारी प्रचार्य को बर्खास्त किया जाए।

भैयाजी ये भी देखें : ITRA और गुजरात सरकार के बिच हुआ समझौता, शिक्षण प्रणाली होगी…

ऐसा नहीं होने पर भाजपा नेताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीँ उन्होंने अब इस मामलें को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव करने की बात कहीं है।